{"_id":"64934118c8b6316fd307e326","slug":"the-issue-of-not-calling-the-minister-in-the-shed-inauguration-of-shoolini-manch-got-heated-solan-news-c-176-1-ssml1040-2122-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मंच के शेड उद्घाटन में मंत्री को नहीं बुलाने का मुद्दा गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मंच के शेड उद्घाटन में मंत्री को नहीं बुलाने का मुद्दा गर्माया
Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर के ठोडो मैदान स्थित शूलिनी मंच। संवाद
सोलन। ठोडो मैदान में बने शूलिनी मंच के जीर्णोद्धार के उद्घाटन में स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ धनीराम शांडिल को न बुलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को शूलिनी मंच के अतिरिक्त शेड का उद्घाटन महापौर पूनम ग्रोवर ने किया जबकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी शहर में ही थे। शेड के उद्घाटन से पहले दोपहर 2:00 बजे मंत्री ने उपायुक्त कार्यालय में पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया। जबकि इसका उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे किया गया। उद्घाटन के बाद शहर में इस बात की चर्चा शुरू हो गई।
कुछ कांग्रेसियों ने आरोप लगाए कि इस शेड के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने अपने फंड से पैसा दिया था, जबकि इसमें शेड निर्माण होने के बाद न तो मंत्री को इसके उद्घाटन के लिए बुलाया और न ही उद्घाटन पट्टिका में मंत्री का नाम लिखा गया। उद्घाटन पट्टिका में महापौर के अलावा उप महापौर राजीव कौड़ा और आयुक्त जफर इकबाल का नाम है। ऐसे में अब मंत्री और स्थानीय नगर निगम आमने-सामने हो गए हैं। इससे पहले भी शूलिनी मेले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक से महापौर ने किनारा किया था। वहीं हाल ही में शूलिनी मंदिर के गेट के उद्घाटन में भी स्वास्थ्य मंत्री का नाम लिखा गया था, जबकि इसमें महापौर का नाम नहीं था। उस दौरान भी यह मुद्दा चर्चा में रहा था।
उधर, इस बारे में महापौर पूनम ग्रोवर ने कहा कि यह कार्य नगर निगम के फंड से किया गया है। यह इतना ज्यादा कार्य नहीं था कि मंत्री को उद्घाटन के लिए बुलाया जाए। इसमें सियासत नहीं करनी चाहिए।