फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The district-level International Yoga Day event will be held at the Dussehra Ground in Parwanoo.

Solan News: परवाणू के दशहरा ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Thu, 18 Jun 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The district-level International Yoga Day event will be held at the Dussehra Ground in Parwanoo.
जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त 
अतिरिक्त उपायुक्त ने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को अनिवार्य भागीदारी के निर्देश
विज्ञापन

इस वर्ष की थीम होगी वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस वर्ष जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम परवाणू के सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस का मुख्य विषय वृद्ध अवस्था के लिए स्वस्थ योग निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। एडीसी ने जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को योग दिवस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ आयुष विभाग के सभी संस्थानों और केंद्रों पर भी योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी योग कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। साथ ही बताया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें लोग शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशा वर्मा ने बैठक में योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा तथा जिला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. मंजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed