फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The currency matter not solved on solan city

शादी के लिए नहीं मिले पैसे, कहीं बैंकों में कैश खत्म

Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
The currency matter not solved on solan city
500 और 1000 की करेंसी एक्सचेंस को लेकर बैंकों तथा एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें 13वें दिन भी लगी रहीं। - फोटो : अमर उजाला

500 और 1000 की करेंसी एक्सचेंस को लेकर बैंकों तथा एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें 13वें दिन भी लगी रहीं। आलम यह है कि लोगों को बैंकों और एटीएम से पैसे निकालना पापड़ बेलने के बराबर है। लोगों की लंबी-लंबी कतारें एटीएम के बाहर लगी हैं। लेकिन कुछ ही बैंकों के एटीएम से लोग पैसे निकाल पा रहे है। कुछ एटीएम में कैश न होने से बंद पड़े हैं।

विज्ञापन


वहीं जिन एटीएमों में कैश है वह भी सिर्फ दो या तीन घंटे तक ही चलते हैं। सबसे अधिक परेशानी तो शादी विवाह वाले परिवारों को झेलनी पड़ रही है। इन्हें शादी के लिए सत्यापन कार्ड और अन्य प्रमाणपत्र दिखाने पर भी पैसे नहीं मिल रहे। इस कारण उनके माथे पर चिंता की लकीर खींच गईं हैं। वहीं बैंकों द्वारा भी लोगों के सिर्फ 1000 रुपये की करेंसी बदली जा रही है।
विज्ञापन


इसमें भी अधिकतर लोगों को 10-10 के नोट और सिक्के ही दिए जा रहे हैं। इसके चलते लोग अपना कामकाज छोड़कर बैंकों के एटीएम के बाहर लाइनों में खड़े हैं। वहीं औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 500 और 1000 के नोट बंदी का प्रभाव कम होता नहीं दिखा। लोगों की लंबी कतारों पूर्व के दिनों की तरह रविवार के अवकाश के बाद जारी रहीं। लोगों को फिर अपने ही पैसों को निकालने और एक्सचेंज करने के लिए घंटों लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। बैंकों के एटीएम भी लगातार खाली होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधारी के साथ निगरानी भी
नोटबंदी का प्रभाव इस कदर पड़ा है कि सोलन सहित बीबीएन में कई अधिकारियों और अन्य लोगों को खाना खाने के लिए भी होटल में खाता खुलवाना पड़ रहा है। अधिकारियों ने इस बदलाव को परेशानी भरा होने के साथ देशहित में एक बड़ा कदम बताया है। बैंकों में ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखी जा रही है। आयकर विभाग की बद्दी शाखा के अधिकारी शरण जीत बैंस ने कहा कि बैंक खाते में जमा होने वाली धनराशि और मनी एक्सचेंज पर लगातार निगरानी की जा रही है। बैंकों से सभी उपभोक्ताओं के खातों का ब्यौरा लिया जा रहा है। इसकी विभाग लगातार जांच कर रहा है।

विवाह के लिए भी नहीं मिले पैसे
अर्की (सोलन)। नोटबंदी के चलते अर्की उपमंडल के कई बैंकों में जरूरत अनुसार भुगतान न मिलने से लोगों में गहरा रोश पनपने लगा है। सोमवार को पंचायत कूंहर के तहत बाबू राम अनंत राम और भोला राम सहित कई लोगों ने विवाह कार्ड एवं पंचायत प्रधान की सत्यापन रिपोर्ट दिखाने के बावजूद बैंक से राशि न मिलने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर में विवाह है और इसके लिए उन्होंने विवाह कार्ड तथा पंचायत प्रधान द्वारा इस आशय की सत्यापन रिपोर्ट भी बैंक प्रबंधन को दिखाई लेकिन बैंक ने महज दस पंद्रह हजार तक राशि ही देने को कहा। इससे प्रभावित परिवार घर में शादी समारोह को लेकर काफी परेशानी में हैं। लोगों का तर्क है कि उनका अपना पैसा संबंधित बैंक में जमा होने के बावजूद भी उन्हें नहीं मिल रहा है।


होटल कारोबारी हो रहे परेशान
कंडाघाट (सोलन)। नोटबंदी के चलते पर्यटन नगरी चायल में विकेंड के दौरान पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर हो गई है। चायल होटल एसोसिएशन के प्रधान देविंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बार नोटबंदी के चलते विकेंड में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या शून्य के बराबर है। बताया कि नोटबंदी से पूर्व चायल में विकेंड के दौरान 70 प्रतिशत के करीब बुकिंग थी। लेकिन अब यह संख्या न के बराबर हो गई। नववर्ष के दौरान मैदानी राज्यों से पर्यटक चायल घूमने के लिए आने से पहले बुकिंग करवा लेते थे लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। इस कारण होटल कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed