फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The budget is expected to remove school infrastructure and salary discrepancies.

Solan News: बजट से स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, वेतन विसंगतियां दूर होने की उम्मीद

Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लगाई हैं उम्मीदें
विज्ञापन

17 फरवरी को पेश किया जाना है प्रदेश सरकार का बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। प्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को लेकर कर्मचारी वर्ग काफी उम्मीदें हैं। कर्मचारियों का मानना है कि इस बार बजट में सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग से प्रावधान करेगी। जहां इसमें टैक्स में छूट मिलेगी, वहीं कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां, प्रमोशन और बकाया भत्तों के लिए भी बजट दिया जाएगा। वहीं शिक्ष और स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी कई नई घोषणाएं होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार का बजट 17 फरवरी को पेश होना है। इससे पहले कर्मचारियों ने काफी उम्मीदें बजट से लगाई हुई हैं। कर्मचारी आश्वस्त भी है कि इस बार प्रदेश सरकार बजट में विशेष रूप से कर्मचारियों का भी ध्यान रखेगी।

इनसेट
प्रदेश में शिक्षा का ढांचा मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में मुलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के साथ शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की उम्मीद है। इसके साथ विद्यार्थियों के लिए बजट में कई प्रावधान होंगे। वहीं स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए भी सरकार बजट में वित्त का प्रावधान करेगी ताकि शिक्षा प्रणाली और बेहतर हो।
विज्ञापन

-जगदेव चंद, शिक्षक

इनसेट
कर्मचारियों की काफी समय से वेतन विसंगतियां चली हुई हैं। सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करेगी और पंजाब की तर्ज पर वेतन का स्ट्रक्चर निर्धारित करेगी। इसका बजट में प्रावधान होगा। साथ ही एचआरटीसी में नई बसों के प्रावधान के साथ विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भी सरकार भरेगी। ई-वाहनों की व्यवस्था भी इस बजट में करने की सरकार से उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र भारद्वाज, प्रधान, एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन

इनसेट
आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों के लिए भी सरकार अलग से नीति तैयार करेगी। इससे सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को बजट में राहत की उम्मीद है। इसमें कई विभाग ऐसे हैं, जिन्हें सरकार सुविधाएं तो दे रही हैं, मगर अपने अधीन नहीं कर रही। बजट में उन्हें भी सरकार अपने अधीन लाएगी। जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार में विलय होने की उम्मीद है।

-ओमप्रकाश, पंचायत सचिव

इनसेट
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार अलग से बजट का प्रावधान करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में नई मशीनें और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसी के साथ स्टाफ की किल्लत भी दूर करने की उम्मीद है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा सके। वहीं टैक्स में भी राहत की उम्मीद है ताकि कर्मचारियों को राहत प्रदान हो सके। वहीं कई कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज डीए की बकाया किस्त जारी करने का बजट मेंप्रावधान होने की उम्मीद है।
-डॉ. संदीप शर्मा, आयुष चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed