फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The administration extended a helping hand to differently-abled Dishika.

Solan News: प्रशासन ने दिव्यांग दिशिका की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ

Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The administration extended a helping hand to differently-abled Dishika.
नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ को अपनी दिव्यांग दिशिका के दस्तावेज देती माँ सुषमा , वही तहसील कार्यालय क
इंपैक्ट:
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं और जमीन आवंटन की प्रक्रिया की शुरू
आंखें न झपकने के कारण नहीं हो पा रहा था आधार कार्ड अपडेट
कपिल गुप्ता
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू सोलन की जाडला पंचायत की 18 वर्षीय दिव्यांग बेटी दिशिका के दर्द की गूंज अब प्रशासन तक पहुंच गई है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए उप तहसील कृष्णगढ़ के नायाब तहसीलदार सूरत सिंह ने बिना किसी देरी के दिशिका को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और लाभों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बता दें कि सुबाथू के साथ लगते नयानगर की 18 वर्षीय दिव्यांग दिशिका का आंखें झपकने के कारण आधार कार्ड अपडेट नहीं हो रहा था जिसके चलते उसको मिलने वाली पेंशन बंद हो गई थी। जिसके कारण उसकी मां सुषमा को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही थी। 29 अगस्त को अमर उजाला ने अपने समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन ने दिव्यांग दिशिका की सहायता के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जाडला पंचायत की पूर्व प्रधान अंजुला भंडारी पूर्व वार्ड पंच निर्मला और समाजसेवी दीपक तमांग सोमवार को दिव्यांग दिशिका और उसकी माता सुषमा को लेकर उपतहसील कार्यालय कृष्णगढ़ पहुंचे थे। गंभीर बीमारी के कारण आंखें न झपक पाने की वजह से दिशिका का आधार कार्ड अपडेट नहीं हो रहा था ,जिसके कारण उसकी दिव्यांग पेंशन भी रुक गई थी। सोमवार को नायाब तहसीलदार सूरत सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को समाचार पत्र में दिव्यांग दिशिका की समस्या की खबर मिलते ही आधार अपडेट सेंटरों से संपर्क किया गया है। दिशिका के आधार कार्ड को बायोमेट्रिक अपवाद नियमों के तहत अपडेट करवाने के लिए चंडीगढ़ मुख्य आधार केंद्र से प्रमुखता से बातचीत जारी है, ताकि उसका आधार कार्ड जल्द अपडेट हो जाए व उसकी रुकी हुई पेंशन भी जल्द बहाल हो सके उस दिशा में हर संभव प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार की नीति के तहत भूमिहीन होने के कारण दिशिका को 3 बिस्वा सरकारी जमीन दी जानी है। सोमवार को इसके दस्तावेज प्राप्त होते ही पटवारी को आगामी जांच व पैमाइश के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया की इस मामले में पंचायत स्तर से एनओसी के अलावा बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मामले जल्द भेजे जा रहे हैं ताकि भूमि का मालिकाना हक दिशिका के नाम ट्रांसफर किया जा सके। इस त्वरित कार्रवाई के बाद दिशिका की माता सुषमा ने भावुक हुई और प्रशासन का आभार जताया।

नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ को अपनी दिव्यांग दिशिका के दस्तावेज देती माँ सुषमा , वही तहसील कार्यालय क

नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ को अपनी दिव्यांग दिशिका के दस्तावेज देती माँ सुषमा , वही तहसील कार्यालय क

नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ को अपनी दिव्यांग दिशिका के दस्तावेज देती माँ सुषमा , वही तहसील कार्यालय क

नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ को अपनी दिव्यांग दिशिका के दस्तावेज देती माँ सुषमा , वही तहसील कार्यालय क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed