फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A person on their deathbed should remember God and listen to spiritual discourses: Anand.

मरणासन्न मनुष्य को भगवान का स्मरण और सुननी चाहिए कथा : आनंद

Tue, 01 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A person on their deathbed should remember God and listen to spiritual discourses: Anand.
कुनिहार के  प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मौजूद भक्तगण।
ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट में कृष्ण जन्माष्टमी पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर हाटकोट कुनिहार में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीरामलीला जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास अरुणानंद आनंद ने राजा परीक्षित शुकदेव महाराज और पांडवों से जुड़े प्रसंग सुनाए। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को जीवन के अंतिम समय में सांसारिक मोह माया छोड़कर भगवान का स्मरण नाम संकीर्तन और कथा श्रवण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राजा परीक्षित को जब ज्ञात हुआ कि सात दिन बाद तक्षक नाग के दंश से उनकी मृत्यु होगी। तो उन्होंने राजपाट और सांसारिक मोह का त्याग कर गंगा तट पर बैठकर भगवान की कथा सुनने का संकल्प लिया। उन्होंने शुकदेव महाराज से पूछा कि मृत्यु के समय मनुष्य को क्या करना चाहिए और किसका स्मरण करना चाहिए। शुकदेव ने उन्हें भगवान के नाम भक्ति और कथा श्रवण का महत्व बताया।
अरुणानंद आनंद ने कहा कि मृत्यु के समय धन संपत्ति परिवार और सांसारिक वस्तुएं मनुष्य के साथ नहीं जातीं। भगवान का नाम और भक्ति ही जीवन की वास्तविक पूंजी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन रहते ही प्रभु का स्मरण करने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

कथा के दौरान पांडवों के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि पांडवों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण पर उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ। वनवास और अज्ञातवास से लेकर महाभारत के युद्ध तक भगवान श्रीकृष्ण ने उनका मार्गदर्शन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed