{"_id":"6a957203ee1d34492200c14b","slug":"driving-tests-and-vehicle-inspections-to-be-held-in-kasauli-on-september-16-solan-news-c-176-1-ssml1041-177799-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में 16 सितंबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में 16 सितंबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग
Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन ने जारी किया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। क्षेत्र के वाहन चालकों और नए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। कसौली में आगामी 16 सितंबर को वाहनों की पासिंग, फिटनेस जांच और ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सोलन द्वारा सितंबर माह के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
प्रशासन ने ड्राइविंग टेस्ट देने वाले सभी उम्मीदवारों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। इसमें कसौली में ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, वाहनों की पासिंग, फिटनेस सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होगी। इस पूरी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जतिन मेहता को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कसौली के अलावा सोलन जिले के अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए भी तिथियां तय की गई हैं। इसमें सोलन में ड्राइविंग टेस्ट आरएलए 07 और 22 सितंबर, आरटीओ 8 व 23 सितंबर, वाहनों की पासिंग 10, 18 व 26 सितंबर को होगी। इसके अलावा दाड़लाघाट में 11, 21 और 29 सितंबर ड्राइविंग टेस्ट, परवाणू में 14 सितंबर, कंडाघाट में 25 सितंबर को होगी।