फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car goes out of control on Sai Road, hits electric poles after running into potholes.

Solan News: साई रोड पर गड्ढों में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराई कार

Tue, 01 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Car goes out of control on Sai Road, hits electric poles after running into potholes.
बद्दी साई मार्ग पर ड्रम फैक्टरी के समीप कार टकराने से टूटा खंभा- संवाद।
देररात से 30 ट्रांसफार्मर बंद, एक दर्जन उद्योग समेत बद्दी बाजार में बिजली बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की साई रोड पर बदहाल सड़क व्यवस्था के चलते हादसे हो रहे हैं। देर रात ड्रम फैक्टरी के समीप हो गया, जहां गड्ढों में अनियंत्रित हुई एक इनोवा टैक्सी बिजली के खंभों से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। दुर्घटना के बाद चालक को वाहन से बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और शीशा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। ड्रम फैक्टरी से लेकर गुलरवाला चौक तक बिजली गुल रही। 30 ट्रांसफार्मर बंद रहे जिससे एक दर्जन से अधिक उद्योग, दुकानदार व कडूवाना गांव में दर्जनों उपभोक्ता अंधेरे में रहे। देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।

इनसेट
टेंडर होने के बावजूद सड़क की हालत बदहाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि साई रोड की मरम्मत और सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद सड़क पर गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सवाल उठ रहा है कि यदि सड़क के सुधार के लिए धनराशि उपलब्ध है और कार्य का टेंडर हो चुका है तो जमीन पर काम दिखाई क्यों नहीं दे रहा।
विज्ञापन


इनसेट
एक हादसे ने व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
देर रात हुआ इनोवा हादसा एक बार फिर साई रोड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गया है। यदि वाहन में चालक के साथ अन्य यात्री भी सवार होते तो दुर्घटना के परिणाम गंभीर हो सकते थे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क के गड्ढों को तुरंत भरा जाए, नालियों की सफाई करवाई जाए और सड़क सुधार कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा ने बताया कि खंभे से कार टकराने से 30 ट्रांसफार्मर बंद रहे। एक दर्जन से अधिक उद्योग, दुकानदार व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली प्रभावित रही। खंभे बदलने का कार्य चला हुआ है। शीघ्र ही इसे सुचारू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed