फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thakur Das again becomes Parvanoo MC Chairman

ठाकुर दास नप अध्यक्ष की कुर्सी पर हुए काबिज

Wed, 13 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षदों में सहमति बन गई है। बुधवार को प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश चौहान की मौजूदगी में झंडे वाले बाबा मंदिर पर इकट्ठे होकर कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित पार्षद ठाकुर दास शर्मा, सोनिया शर्मा, लखविंद्र सिंह, चंद्रावती देवी और निशा शर्मा उपस्थित थीं।
विज्ञापन

नगर से बाहर होने के चलते पार्षद मोनिषा शर्मा ने मीडिया को फोन करके अपना समर्थन देने की घोषणा की। नगर परिषद परवाणू की नौ सीटों में छह पर कांग्रेस समर्थित पार्षद चुने गए हैं जबकि तीन सीटों पर भाजपा समर्थित पार्षद चुने गए हैं। इस अवसर प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह व और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहा कि पार्षदों ने सर्वसम्मति से ठाकुर दास शर्मा को अध्यक्ष व सोनिया शर्मा को उपाध्यक्ष चुना है।
विज्ञापन

इनमें सभी छह कांग्रेस समर्थित पार्षदों की सहमति है। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की हार है। उन्होंने कहा कि जनता से ठुकराए जाने के बावजूद भाजपा चुने प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त करने और डराने-धमकाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम देरी से पहुंचने की जांच शुरू
रमेश चौहान ने बाबा झंडे बाला मंदिर में नवनिर्वाचित पार्षदों और लोगों से कहा कि वार्ड नंबर-1 और 3 की ईवीएम मतगणना के स्थान पर मतदान के बाद लगभग दो घंटे देरी पर पहुंचने की छानबीन शुरू हो गई है। अगर सही फैसला नहीं आया तो कांग्रेस पार्टी उच्च न्यायालय में भी जाने से संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed