फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Testing at Krasna Lab will resume today after a week-long break.

Solan News: क्रस्ना लैब में एक सप्ताह बाद आज से होंगे टेस्ट

Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी मरीजों के सुबह से लिए जाएंगे सैंपल, निजी लैब के चक्कर से मिलेगी राहत
विज्ञापन

मरीजों को छह दिन तक काटने पड़े निजी क्लीनिक के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक सप्ताह से बंद क्रस्ना लैब में बुधवार से मरीजों को टेस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को निजी लैब और क्लीनिक के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। कई जांचें निशुल्क और कुछ जांचें निजी संस्थानों की तुलना में कम दरों पर हो सकेंगी। लैब में बुधवार सुबह से ओपीडी मरीजों के सैंपल लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
अस्पताल की क्रस्ना लैब में 29 जुलाई को ब्लड टेस्ट करने वाली मुख्य मशीन में अचानक खराबी आ गई थी। इसके चलते लैब में मरीजों के ब्लड सैंपल लेना बंद कर दिया था। ऐसे में मरीजों को कुछ जरूरी जांचों के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे थे। इससे सबसे अधिक परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में संचालित सरकारी लैब में भी दोपहर 12 बजे के बाद मरीजों के ब्लड सैंपल लेने बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही यहां सीमित जांचों की ही सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रशासन ने क्रस्ना लैब की मशीन को जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए थे। मशीन ठीक होने के बाद अब बुधवार से मरीजों को दोबारा जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरिंग में आ गई खराबी
लैब प्रभारी राजेश वर्मा ने रविवार तक मशीन को पूरी तरह ठीक करने का आश्वासन दिया था। शनिवार तक मशीन ठीक भी हो गई, लेकिन इसके बाद मशीन से जुड़ी वायरिंग में खराबी आ गई। मरीजों को राहत देने के लिए लैब प्रबंधन ने सैंपल लेकर जांच के लिए परवाणू और चंडीगढ़ भेजे। मरीजों को रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिन का समय दिया गया।

मशीन ठीक, अब मिलेगी सुविधा
अस्पताल में मशीन और उसकी वायरिंग को पूरी तरह ठीक कर दिया है। मंगलवार को मशीन की टेस्टिंग के बाद इसे शुरू कर दिया गया। बुधवार सुबह से मरीजों के सैंपल लेने शुरू कर दिए जाएंगे। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने से राहत मिलेगी।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed