फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Technical glitch on the site, depositing fees and NOC becomes a headache

Solan News: साइट पर तकनीकी खराबी, फीस और एनओसी जमा करवाना बना सिरदर्द

Sat, 15 Mar 2025 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में ट्रक ऑपरेटर परेशान,चंद मिनट के कार्य के लिए लग रहे घंटों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में ट्रक ऑपरेटर को परिवहन विभाग के पोर्टल पर फीस और एनओसी जमा करवाने दिक्कतें आ रही है। ऑपरेटर जैसे ही फीस जमा करवाने के ऑप्शन पर क्लिक करते है वैसे ही तकनीकी खराबी साइट में आ जाती है। इसी तरह जब कोई ऑपरेटर पासिंग व परमिट के लिए फीस कटाता है तो उसमें एनओसी की ऑप्शन आता है। यह ऑप्शन उन संचलकों को भी आ रहा है, जिन्होंने पहले ही एनओसी ली हुई है। ऐसे में संचालकों को दोबारा से आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय से एनओसी लेनी पड़ रही है। लंबी प्रकिया के कारण चंद मिनटों का कार्य घंटों में हो रहा है। वर्ष 2021 से पहले गुड्स टैक्स आबकारी एवं कराधान विभाग में कटता था। लेकिन जनवरी 2021 के बाद यह सभी टैक्स परिवहन विभाग ने एक साथ जमा होते है। जिन लोगों ने टैक्स जमा करा दिया था उन्हें विभाग की ओर से एनओसी मिल चुकी थी। अभी तक 90 फीसदी ट्रक संचालकों ने विभाग ने एनओसी ले ली है। लेकिन अब जब वे पासिंग व परमिट की फीस भरने जाते है तो उनसे दोबारा एनओसी मांगी जा रही है तब तक उनकी फीस अपलोड़ नहीं होती। ट्रक संचालक मेघ राज, किशन हरि सिंह, जगदीप सैनी, केवल तरलोचन, गुलशन मोहम्मद, अशोक, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ने शनिवार को इस समस्या को लेकर एसडीएम के अनुपस्थिति में तहसीलदार से मिले। तहसीलदार उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों तक भेजने की बात कही। ट्रक संचालकों का कहना है कि अभी तक जिन लोगों ने पहले एनओसी ली हुई है उन्हें फीस काटने में कोई दिक्कत नहीं आ रही थी लेकिन कुछ दिन से ऑनलाइन सिस्टम दोबारा ऑप्शन मांगे जा रहे है। नालागढ़ 11,000 ट्रक संचालक हैं, जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। ट्रक संचालकों ने इस ऑप्शन को सिस्टम से हटाने की मांग की है। उधर, नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा था लेकिन विभाग ने इसे अनिवार्य कर दिया, लेकिन अब दोबारा जमा करवाने से फीस कट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed