{"_id":"69ab24f6fa69bfd85f060844","slug":"team-a-won-the-volleyball-competition-solan-news-c-176-1-ssml1044-164549-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टीम ए ने वाॅलीबाल प्रतियोगिता पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टीम ए ने वाॅलीबाल प्रतियोगिता पर किया कब्जा
विज्ञापन
दिग्गल काॅलेज में प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की टीम ए ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में टीम ए, बी और सी ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला टीम ए और सी के बीच खेला गया। इसमें टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसके बाद टीम ए और बी के बीच खेला गया मुकाबला भी टीम ए के लिए शानदार साबित हुआ और उसने लगातार दो मैच जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में डॉ. नरेश कुमार और पूर्ण ठाकुर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।