फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   the collage teacher syas, the boycott the answer sheet checking work

छठे समेस्टर की उत्तर पुस्तिकाएं चेक नहीं करेंगे प्राध्यापक

Tue, 02 May 2017 09:55 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
the collage teacher syas, the boycott the answer sheet checking work
डिग्री कॉलेज सोलन में एचजीसीटीए (हिमाचल गवर्मेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन) की बैठक में एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों की वेतन वृद्धि रोकने का कड़ा विरोध किया गया। - फोटो : demopic

डिग्री कॉलेज सोलन में एचजीसीटीए (हिमाचल गवर्मेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन) की बैठक में एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों की वेतन वृद्धि रोकने का कड़ा विरोध किया गया। एसोसिएशन ने धमकी दी कि जब तक वेतन वृद्धि बहाल नहीं की जाती तब तक वह छठे समेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेंगे। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान प्रो. अनुपम भल्ला ने की।

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि अक्तूबर से बंद किए एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों की वेतन वृद्धि जब तक बहाल नहीं की जाती तब तक छठे सत्र के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित इकाई सदस्य प्रो. शिवलाल भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार एमफिल और पीएचडी डिग्री धारकों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने सरकार से प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची को जल्द जारी करने का आग्रह भी किया। इसके साथ ही सदस्यों ने प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिए सीनियर स्केल और सिलेक्शन स्केल की विभागीय परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2009-10 के बाद कार्य ग्रहण करने वाले प्राध्यापकों को भी लाभ प्रदान किया जाए। एसोसिएशन ने कहा कि वह संघ की लंबित पड़ी मांगों को लेकर संघर्ष करने को भी तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed