फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Taxi on ten ruppes in solan

अब दस रुपये में अस्पताल से सेरी और शामती के लिए टैक्सी

Tue, 03 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 03 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

शहर में अब वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को अस्पताल तक लाने और छोड़ने के लिए सस्ती टैक्सी सेवा मिलेगी। रेडक्रास ने यह सौगत दी है। यह सेवा क्षेत्रीय अस्पताल से सेरी, शामती एवं रबौण, पावर हाउस के लिए मुद्रिका आधार पर चलेगी। सेवा का किराया 10 रुपये निर्धारित किया है।

विज्ञापन


यह सेवा सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने दोनों टैक्सिों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने एक शव वाहन भी जनता को समर्पित किया। शव वाहन 25 किलोमीटर के दायरे में नि:शुल्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


वहीं सोलन में शिमला की तर्ज पर एचआरटीसी की टैक्सी सेवा भी प्रस्तावित है। इसके टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। वर्तमान में शहर में आटो सार्वजनिक यातायात का मुख्य साधन है। लेकिन कुछ ऑटो चालकों के मनमाने किराये और ज्यादा सवारियां भरने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता मेजर कृष्णा मोहिनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खंड कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव  ठाकुर, नगर परिषद की उपाध्यक्ष मीरा आंनद, प्रदेश पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, राज्य प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष, सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मर्जी से करें दान
इन टैक्सियों में रेड क्रास बाक्स भी लगेगा। इसमें लोग अपनी मर्जी से दान दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगर यह ट्रायल सफल रहा तो कुछ इस सेवा का विस्तार भी किया जा सकता है। टैक्सी हमेशा अस्पताल के बाहर खड़ी रहेंगी। इसकी समय तालिका कोई नहीं होगी। जैसे ही सवारियां भर जाएंगी टैक्सी चल पड़ेगी। इसकी टैक्सी में महज पांच लोग बैठ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed