फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tania Pratham of College of Forestry in On Spot Painting

Solan News: ऑन स्पॉट पेंटिंग में कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री की तानिया प्रथम

Wed, 22 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tania Pratham of College of Forestry in On Spot Painting
नौणी विवि में आयोजित 9वें वार्षिक इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी । स
रंगोली में अखिलेश और कोलाज मेकिंग में मुस्कान ने मारी बाजी
विज्ञापन

नौणी विवि में युवा उत्सव के दौरान छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
वार्षिक समारोह में चार कॉलेज के 350 विद्यार्थी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में आयोजित वार्षिक इंटर कॉलेज युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित थिएटर कार्यक्रमों के दौरान छात्रों के प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। फेस्ट के दूसरे दिन सभी कॉलेजों की टीमों ने वन-एक्ट प्ले, माइम, स्किट और मोनो एक्टिंग का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को शुरू हुए युवा महोत्सव का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना है और इसमें विश्वविद्यालय के चार घटक कॉलेजों के लगभग 350 छात्र भाग ले रहे हैं। पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें ऑन स्पॉट पेंटिंग में कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री की तानिया जसरोटिया और इरम कुरैशी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में थुनाग के अखिलेश शर्मा प्रथम रहे, जबकि वानिकी महाविद्यालय की ईशा नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोलाज मेकिंग में वानिकी महाविद्यालय की मुस्कान ठाकुर प्रथम, थुनाग की दीया ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में उद्यानिकी महाविद्यालय की शीतल प्रथम और थुनाग की अनन्या बेनल दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं भाषण प्रतियोगिता में बागवानी महाविद्यालय की सिया ने प्रथम स्थान, नेरी की आकांक्षा कौंडल और वानिकी महाविद्यालय की सिरिशा चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में बागवानी महाविद्यालय की सुमिता और महक ने क्रमश- प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एक्सटेम्पोर में नेरी की आकांक्षा कौंडल पहले स्थान पर रहीं, जबकि शैफाली शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।

नौणी विवि में आयोजित 9वें वार्षिक इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी । स

नौणी विवि में आयोजित 9वें वार्षिक इंटर कॉलेज युवा महोत्सव में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी । स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed