फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Supply is being done on the fifth day in many wards So the water is not coming even on the eighth day.

Solan News: कई वार्डों में पांचवें दिन हो रही सप्लाई तो कहीं आठवें दिन भी नहीं आ रहा पानी

Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में नगर निगम कई वार्डों में पांचवें दिन सप्लाई दे रहा है तो कहीं आठवें दिन भी लोग पेयजल से वंचित हैं। निगम दावा कर रहा है कि जितनी सप्लाई आ रही है उतनी लोगों में आवंटित की जा रही है। लेकिन मालरोड समेत कई वार्डों में पानी आठवें दिन भी नहीं आया है। ऐसे में निगम की करनी और कथनी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पानी को लेकर अधिकतर वार्डों में हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति करने में नाकाम सोलन नगर निगम और जल शक्ति विभाग के खिलाफ लोगों में रोष है। हैरत की बात तो यह है कि जल संकट के बीच लोगों को नगर निगम टैंकरों के माध्यम से भी सप्लाई देने में नाकाम साबित हो गया है। बीते कई दिनों से पानी न आने के बाद भी लोगों को टैंकर से पानी देने की सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके चलते लोग काफी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए स्वयं ही पानी के टैंकर लोग खरीद रहे हैं। जबकि पीने के लिए पानी बोतलें खरीद रहे हैं। बारिश के बाद शहर में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि शहर के मुख्य पेयजल टैंक में गादयुक्त पानी गिरि और अश्वनी पेयजल योजना से आया है। इसके चलते पानी का आवंटन रोक दिया गया है। जबकि जल शक्ति विभाग की ओर से भूमिगत टैंकों के माध्यम से पानी लिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, उपमहापौर राजीव कौड़ा ने बताया कि टैंकों में पानी बहुत कम है। इसके चलते पेयजल किल्लत का सामना लोग कर रहे हैं। जितना पानी मिल रहा है लोगों में आवंटित किया जा रही है। बुधवार को भी कई जगह लोगों को पानी आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed