फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demand to appoint patwari

Solan News: कुनिहार में स्थायी पटवारी न होने से लोगों में रोष

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विकास सभा ने उपायुक्त से जल्द नियुक्ति करने की उठाई मांग
विज्ञापन

मांग जल्द पूरी न हुई तो सभा लोगों के साथ मिलकर करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार पटवार सर्किल में लंबे समय से स्थायी पटवारी की नियुक्ति नहीं होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटवारखाने में नियमित रूप से पटवारी के उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्रवासियों में सरकार और राजस्व विभाग के प्रति रोष है। कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर और कार्यकारिणी सदस्यों ने बुधवार को बयान जारी कर प्रदेश सरकार और उपायुक्त सोलन से स्थायी पटवारी की नियुक्ति करने की मांग की। धनीराम तनवर ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो जनता को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


धनीराम तनवर ने कहा कि कुनिहार पटवार सर्किल का कार्यभार हाटकोट में तैनात पटवारी को सौंपा गया है। आरोप है कि संबंधित पटवारी के नियमित रूप से पटवारखाने में उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों के राजस्व कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। कई बार पटवारखाने में ताला लटके होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। लोगों को अपने जरूरी काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विकास सभा ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी पटवारी की तैनाती करने और पटवारखाने में नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मौके पर भागमल तनवर, बाबूराम तनवर, संतराम ठाकुर, देवीराम मेहता, धर्म सिंह तनवर, जगदीश ठाकुर, नगेंद्र ठाकुर, दीप राम ठाकुर, बलबीर चौधरी, सनी राघव और ओमप्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed