फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sultanpuri performed Bhoomi Pujan of Patwar Circle Office Jabali

Solan News: सुल्तानपुरी ने किया पटवार वृत्त कार्यालय जाबली का भूमि पूजन

Fri, 25 Oct 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 25 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाबली से सूजी, मांझ, आंजी संपर्क मार्ग का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को दिए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र के जाबली में पटवार वृत्त कार्यालय के भवन के भूमि पूजन कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया। साथ ही उन्होंने धर्मपुर से जाबली वाया सूजी मांझ आंजी संपर्क मार्ग का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

विधायक ने संपर्क मार्ग के विकास के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी औपचारिकताएं पूरी करें और दिवाली के बाद दोबारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। जिससे सड़क निर्माण के लिए इसमें खामियों को दूर कर कार्य शुरू करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस सड़क का कार्य पूरा किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर वन विभाग की वन संरक्षक बासु कौशल, डीएफओ सोलन एचके गुप्ता, आरओ धर्मपुर केवल, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता राजस्व विभाग के अधिकारी व जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग, वार्ड सदस्य लाज किशोर व ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed