फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sukhu government failed on every front: Rajiv Saizal

सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल : राजीव सैजल

Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government failed on every front: Rajiv Saizal
नालागढ़ में पत्राकार वार्ता को संबो​धित करते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजीव सैजल। संवाद
झूठ बोलने में कांग्रेस नेताओं का मुकाबला नहीं
विज्ञापन


हिमाचल से रामभक्तों का पहला जत्था 29 जनवरी को होगा

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इसको सत्ता में एक साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। यह बात भाजपा नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 15 सौ रुपये पेंशन का कहीं कोई नाम नहीं है। कांग्रेस ने हर साल एक लाख लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन रोजगार देना तो दूर, भाजपा सरकार की ओर से भर्ती किए आउटसोर्स कर्मियों को भी बाहर का रास्ता दिखा रही है।
विज्ञापन


यह सरकार रोजगार देने वाली नहीं बल्कि रोजगार छीनने वाली सरकार है। जहां तक ओपीएस की बात है, विद्युत कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। सरकार से कर्मचारियों का हर वर्ग परेशान है। सैजल को शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक भी है, नालागढ़ में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों की तैयारियों जायजा लेने के लिए प्रवास पर थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इसे लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। ऊना और कालका से अयोध्या के लिए आस्था ट्रेन चलाई जा रही है तथा 25 जनवरी से 26 मार्च तक रामभक्त दर्शनों के लिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हिमाचल से पहली ट्रेन 29 जनवरी को ऊना से रवाना होगी। इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के करीब 1200 रामभक्तों का पहला जत्था दर्शनों के लिए जाएगा। कालका से जाने वाली ट्रेन के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। आने जाने का शुल्क 1500 रुपये रहेगा। रहने और खाने की व्यवस्था भी इसमें सम्मिलित है। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष रतनपाल, पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed