{"_id":"663e26f6f3220a2d4d0cc0ed","slug":"subathu-dharampur-road-remained-closed-for-repairs-for-eight-hours-without-prior-notice-solan-news-c-176-1-ssml1042-121268-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिना बताए आठ घंटे मरम्मत के लिए बंद रही सुबाथू-धर्मपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिना बताए आठ घंटे मरम्मत के लिए बंद रही सुबाथू-धर्मपुर सड़क
Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर-सुबाथू सड़क के बंद रहने से बस तक पहुंचने के लिए पैदल जाते बुजुर्ग। संवाद
महिला और बुजुर्ग यात्रियों बस तक पहुंचने में आई दिक्कत
लोगों का आरोप हर कभी बंद कर दी जाती है मुख्य सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। धर्मपुर-सुबाथू सड़क शुक्रवार को मरम्मत के चलते करीब आठ घंटे बंद रही। लोगों का आरोप है कि सड़क को बंद करने से पहले प्रशासन ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़ जाने के लिए वाहन चालकों को अतिरिक्त रास्ता तय कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलना पड़ा। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को बस तक पहुंचने के लिए पैदल ही मार्च करना पड़ा। बस सेवा लेने के लिए करीब एक किलोमीटर कड़ी धूप में पसीना बहाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर-सुबाथू सड़क शुक्रवार को मरम्मत के चलते सुबह 10:00 बजे बंद कर दी गई। इसके बाद सड़क को शाम 6:00 बजे सड़क से आवाजाही शुरू हुई। इस अवधि में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आई हैं।
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता का कहना है कि सुबाथू-धर्मपुर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। उन्होंने कहा कि सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर करोड़ों की लागत से शुरू होने वाले कार्य में करीब एक किलोमीटर का विवादित हिस्सा छोड़ा गया है। वहीं छावनी परिषद सुबाथू के मनोनीत सदस्य रवि शर्मा ने कहा कि बिना सूचना के मार्ग बंद करना आम जनता को परेशान करने वाली बात है। कहा कि स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना देनी चाहिए।