फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women's Satsang Sabha celebrated the sixth day of Shri Krishna.

Solan News: स्त्री सत्संग सभा ने मनाई श्री कृष्ण का छठी

Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 10 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women's Satsang Sabha celebrated the sixth day of Shri Krishna.
सुबाथू में छठी पर्व के दौरान स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रजनी शर्मा वरिष्ठ सदस्यों को गुलदस्ता
सुबाथू के ठाकुरद्वारा मंदिर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पावन पर्व विधि-विधान से मनाए जाने के बाद ठाकुरद्वारा मंदिर सुबाथू में भगवान कृष्ण के जन्म के छठे दिन उनकी छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन स्त्री सत्संग सभा, सुबाथू की प्रधान रजनी शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और भव्य सजावट से सजाया गया था। समारोह में सभा की वरिष्ठ सदस्य सुशीला देवी और सरिता यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उत्सव के दौरान स्थानीय महिलाएं मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुईं और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का सुंदर गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रजनी शर्मा ने पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार भगवान कृष्ण की छठी का पूजन करने से जन्माष्टमी की पूजा पूर्ण मानी जाती है और भगवान अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस गरिमामयी उत्सव में सुबाथू स्त्री सत्संग सभा की उपप्रधान कनक अग्रवाल, महासचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सलोनी, सदस्य सरीना, श्रुति, आशा, नीरू, मधु गुप्ता, संगीता शर्मा, अरिता शर्मा, अमिता शर्मा, अनीता शर्मा सहित सभा की अन्य सदस्याएं और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed