{"_id":"69728387c4e80b48770a4060","slug":"sub-tehsil-of-135-villages-simta-office-in-two-rooms-solan-news-c-176-1-ssml1044-161820-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 135 गांवों की उप तहसील, दो कमरों में सिमटा दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 135 गांवों की उप तहसील, दो कमरों में सिमटा दफ्तर
विज्ञापन
पंजेहरा में अधर में खड़ा उप तहसील भवन- संवाद।
एक साल से बंद पड़ा उप तहसील पंजेहरा के भवन का निर्माण कार्य
2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी उप तहसील बनाने की घोघणा
बजट के अभाव में ठेकेदार ने काम रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उप तहसील पंजेहरा के भवन निर्माण का कार्य पिछले एक साल से ठप पड़ा हुआ है। वर्तमान में उप तहसील कार्यालय पटवार सर्कल के मात्र दो कमरों में संचालित हो रहा है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप तहसील पंजेहरा के अंतर्गत 14 पटवार सर्कल और 135 गांव आते हैं। सीमित स्थान के कारण दो कमरों में ही रिकॉर्ड रखा गया है और नायब तहसीलदार सहित अन्य स्टाफ को भी वहीं बैठना पड़ रहा है। दूर-दराज से राजस्व कार्यों के लिए आने वाले लोगों को जगह की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंजेहरा में उप तहसील की स्थापना वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी। इसके बाद भाजपा सरकार का पांच साल का कार्यकाल और वर्तमान कांग्रेस सरकार के भी लगभग तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उप तहसील भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। वर्तमान सरकार ने करीब दो वर्ष पहले भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, जो बीते एक साल से बंद पड़ा है। इस भवन पर एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होनी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक केवल 50 लाख रुपये ही जारी किए गए हैं। बजट की कमी के चलते ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया है। स्थानीय ग्रामीणों नंदलाल शर्मा, राज कुमार, शिव कुमार, दिनेश शर्मा, मुकेश कुमार, भजन सिंह चौधरी, हरिओम शर्मा, बहादुर सिंह और निखिल सिंह ने बताया कि दोनों सरकारों की अनदेखी के कारण भवन निर्माण अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने अभी तक भवन का केवल ढांचा खड़ा किया गया है, जबकि अभी पलस्तर और फिनिशिंग का कार्य बाकी है। इसके लिए 50 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है।
कोट:
बजट के अभाव में ठेकेदार ने कार्य रोका हुआ है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। बजट जारी होते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
-परवरसर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी