{"_id":"6aa9425680dc0b94fd077910","slug":"students-won-in-compitition-solan-news-c-176-1-ssml1040-179131-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाषण में भूमिका, काव्य पाठ में रोहित व चित्रकला में मोहित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाषण में भूमिका, काव्य पाठ में रोहित व चित्रकला में मोहित प्रथम
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में हिंदी दिवस पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन के हिंदी विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया, जिसमें डॉ. दीपा भंडारी ने सहयोग दिया।
भाषण प्रतियोगिता में भूमिका ने प्रथम, सुजल ने द्वितीय तथा स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य-पाठ में रोहित प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा साक्षी तृतीय रहीं। चित्रकला में मोहित प्रथम, हर्ष द्वितीय और विनीत तृतीय रहे। समूह गान एवं दोहा गायन में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और सामाजिक विरासत की सशक्त अभिव्यक्ति है। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. तनिंद्रा, डॉ. मनोज ठाकुर और डॉ. रमेश ने भूमिका निभाई।