{"_id":"65eb1b4c7e75f9667f0fe93d","slug":"students-were-inspired-to-start-new-ventures-solan-news-c-176-1-ssml1040-117692-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्रों को नए उद्यम शुरू करने पर किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्रों को नए उद्यम शुरू करने पर किया प्रेरित
Fri, 08 Mar 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएमआर के विशेषज्ञ ने खुंब उद्यमों की दी जानकारी
विद्यार्थियों को उद्योग फंडिंग योजनाओं के बारे में बताया
नौणी विवि में खरीद एवं विपणन योजना पर कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में खरीद एवं विपणन योजना के तहत राष्ट्रीय कार्यशाला हुई, जिसमें सहायक निदेशक एमएसएमई शैलेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताया। विवि के लाइब्रेरियन डॉ. केके रैना ने कहा कि विवि ने हमेशा रोजगार सृजन पर जोर दिया है और सरकार की विभिन्न योजनाओं ने देश में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दिया है। एमएसएमई डीएफओ सोलन के प्रमुख अशोक कुमार गौतम ने एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर मशरूम अनुसंधान निदेशालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने मशरूम से संबंधित कई उद्यमों के बारे में बात की, जिन्हें युवा एमएसएमई के सहयोग से शुरू कर सकते हैं। इसी प्रकार, खादी ग्रामोद्योग आयोग के विपणन विशेषज्ञ अंकुश शर्मा ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में बताया जिसके माध्यम से नए उद्यमों की स्थापना के लिए सहायता प्रदान की जाती है। जिला उद्योग केंद्र सोलन से सुशील कौशिक ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया और इसमें सिल्विकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ. डीआर भारद्वाज, बिजनेस मैनेजमेंट के एचओडी डॉ. कपिल कथूरिया, वन उत्पाद विभाग के एचओडी डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. अनिल हांडा, डॉ.भूपेश गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के 150 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया।