फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of Mangrud School visited the milk plant.

Solan News: मंगरुड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया दुग्ध प्लांट का भ्रमण

Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students of Mangrud School visited the milk plant.
राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड विद्याथी कामधेनु व्यास दुग्ध प्लांट नम्होल का शैक्षिक भ्रमण के  दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड के छठी से आठवीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों ने पूर्व व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कामधेनु व्यास दुग्ध प्लांट नम्होल का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को दुग्ध प्लांट में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों दही, मक्खन, घी, पनीर व मिठाइयों के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दुग्ध प्रसंस्करण से जुड़ी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय की ओर से अध्यापिका मनोरमा देवी तथा अध्यापक नरेंद्र कुमार, संजय कुमार और शशि शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्याध्यापक एलआर ठाकुर ने बताया कि पूर्व-व्यावसायिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को कामधेनु व्यास संस्था की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्री-वोकेशनल भ्रमण विद्यार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं और उनके कौशल विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

20जेएनडी36: हादसे की जगह खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज की बस। संवाद।

20जेएनडी36: हादसे की जगह खड़ी दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज की बस। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed