फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vehicular movement on the Gadkhal-Dharmpur road suspended until October 10 due to tarring work.

Solan News: गड़खल-धर्मपुर मार्ग पर टारिंग के चलते 10 अक्टूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद

Thu, 08 Oct 2026 01:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 08 Oct 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कसौली ने जारी किए आदेश, पाइनग्रोव स्कूल मार्ग से किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। लोक निर्माण विभाग ने गड़खल-धर्मपुर वाया मोती कोना मार्ग पर टारिंग का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके चलते मार्ग पर 7 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 7 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में एसडीएम कसौली ने आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, सड़क की टारिंग का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए मार्ग को चार दिनों तक वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह आदेश लोक निर्माण विभाग कसौली उपमंडल के सहायक अभियंता की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मार्ग बंद रहने के दौरान गरखल से धर्मपुर आने-जाने वाले वाहनों को पाइनग्रोव स्कूल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। एसडीएम ने कसौली और धर्मपुर थाना प्रभारियों को प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं, ताकि डायवर्जन व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के साथ यातायात सुचारू रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि मार्ग बंद रहने के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed