फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   students in state schools You will get the best education in lab

Solan News: प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेगी लैब की बेहतरीन शिक्षा

Sat, 16 Dec 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
एससीईआरटी की ओर से लैब प्रबंधन को किया प्रशिक्षित
विज्ञापन

लैब के रखरखाव समेत अन्य प्रेक्टिकल की भी दी जानकारी
44 जीव, रसायन और भौतिक विज्ञान लैब प्रबंधक रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों को लैब की बेहतरीन जानकारी प्रदान करने के लिए एससीईआरटी में लैब प्रबंधकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रदेश के छह जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर, किन्नौर, ऊना और बिलासपुर के 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एससीईआरटी के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान लैब के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें लैब के रखरखाव सहित उसमें किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया। कार्यशाला की प्रदेश समंयवक रितू पुरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक लैब की प्रेक्टिकल जानकारी प्रदान करने के लिए उन्हें सोलन की आधुनिक लैब शूलिनी विश्वविद्यालय भी ले जाया गया। जहां पर प्रतिभागियों को लैब में किए जाने वाले शोध समेत बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सह समंयवक सीमा शर्मा ने किया। वहीं इस दौरान प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट, स्कूल प्रबंधन समेत अन्य पहलुओं पर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed