{"_id":"6a8edf5cc60998b4a400e263","slug":"strong-demand-to-shut-down-the-waste-plant-and-alleged-polluting-factories-solan-news-c-176-1-ssml1044-177391-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कचरा प्लांट और कथित प्रदूषणकारी फैक्ट्रियां बंद करवाने की पुरजोर मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कचरा प्लांट और कथित प्रदूषणकारी फैक्ट्रियां बंद करवाने की पुरजोर मांग
विज्ञापन
नालागढ़ के माजरा में धरने पर बैठी महिलाएं- संवाद।
कचरा प्लांट के खिलाफ पंजाब-हिमाचल-हरियाणा के संघर्षकारी एकजुट
1 सितंबर में नालागढ़ में होगी बड़ी बैठक, सभी मुद्दों पर बनेगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश के माजरे स्थित शिवालिक कचरा प्लांट के विरोध में चल रहा आंदोलन बुधवार को तेज हो गया। पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के विभिन्न संघर्षकारी संगठनों, निहंग जत्थेबंदियों, गोरक्षा दल, टैक्सी यूनियनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि माजरे पहुंच और धरने पर बैठी महिलाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। संघर्षकारियों ने आरोप लगाया कि माजरे में हिमाचल की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का कचरा लाया जा रहा है और इसके प्रबंधन में नियमों की अनदेखी की जा रही है। उनका दावा है कि बरसात के दौरान कचरे और कथित रासायनिक पदार्थों का पानी सरसा नदी में पहुंचता है, जो आगे पंजाब में प्रवेश कर सतलुज तक पहुंचता है। इससे पानी, कृषि, पर्यावरण और स्वास्थ्य को खतरा पैदा होने की आशंका जताई गई।
प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के पानी, मिट्टी और हवा की वैज्ञानिक जांच करवाने तथा प्रदूषण की पुष्टि होने पर जिम्मेदार इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। माजरा गांव की महिला कविता ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और एलर्जी व त्वचा रोगों की शिकायतें सामने रखीं। हर व्यक्ति यहां पर एलर्जी की दवाई लेता है। मौके पर पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा, निहंग नेता बाबा अच्छर सिंह महाकाल, चमकौर साहिब मोर्चा के नेता खुशविंदर सिंह जंडपुर, भगवंत सिंह मटौर समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने भी मौके पर पहुंचे।
इनसेट
संघर्षकारियों को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
नेताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सितंबर में नालागढ़ में विभिन्न संगठनों की बड़ी बैठक कर अगली रणनीति तय करने का ऐलान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिवालिक कचरा प्लांट तक रोष मार्च निकालकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर सीमाओं पर भी आंदोलन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के माजरे स्थित शिवालिक कचरा प्लांट के विरोध में चल रहा आंदोलन बुधवार को तेज हो गया।