फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   State Road Transport Corporation Diesel crisis in the depots of

Solan News: प्रदेश में पथ परिवहन निगम के डिपुओं में डीजल संकट

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
चालकों की हड़ताल का असर, स्टॉक खत्म होने को
विज्ञापन

स्थानीय समेत बाहरी राज्यों को क्लब कर भेजी जा रहीं बसें
आगामी दो दिनों में डीजल न आया तो सरकारी बसें भी चलानी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में पथ परिवहन निगम के डिपुओं में डीजल का संकट पैदा हो गया है। निजी ट्रक चालकों की हड़ताल का असर पथ परिवहन के सरकारी डीजल पंपों पर भी पड़ गया है। बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों से ही प्रदेश के सरकारी पंप में डीजल के ट्रक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए सरकारी पंप में स्टॉक खत्म होने की कगार पर है। आगामी दो दिन में यहां पर डीजल के टैंकर न पहुंचे तो सरकारी बसों का संचालन करना भी मुश्किल हो जाएगा और बसों को मजबूरी में खड़ा करना पड़ेगा। वर्तमान में प्रदेश के सभी डिपुओं ने बसों को क्लब कर चलाना शुरू कर दिया है। इस कारण स्थानीय समेत बाहरी राज्यों को चलाए जाने वाले रूट प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि पथ परिवहन निगम इसके लिए योजना तैयार कर रहा है।
गौर रहे कि केंद्र सरकार की ओर से नया नियम तैयार किया जा रहा है। यह नियम ड्राइवरों के हित में न होने के कारण इसका अभी से विरोध होना शुरू हो गया है। ट्रक ड्राइवरों ने नववर्ष के पहले दिन से ही हड़ताल कर दी है। सरकारी पंप में भी निजी टैंकरों के माध्यम से ही डीजल पहुंचाया जाता है। जो बीते दो दिनों से नहीं आ रहा है। इस कारण बसों के संचालन करने में निगम को परेशानी आ रही है। पथ परिवहन निगम के डिपु सोलन, परवाणू और नालागढ़ में भी डीजल का संकट पैदा हो गया है। परवाणू में सरकारी स्तर का बड़ा डीजल पंप है। जहां पर अधिकतर सभी बसें डीजल भरवाती हैं। लेकिन यहां पर भी बफर स्टॉक तक डीजल पहुंच गया है। वहीं सोलन डिपु में भी यही हाल है। यहां पर भी डीजल का बफर स्टॉक बचा है। अगर आगामी दिनों में डीजल की सप्लाई न आई तो सोलन डिपु को भी बसों का संचालन बंद करना पड़ सकता है। जिले में करीब 95 रूट हैं।
विज्ञापन

इनसेट
प्रदेश के सरकारी डीजल पंप पर संकट आ गया है। बीते कई दिनों से सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे में बफर स्टॉक बचा है। सभी बसों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में क्लब कर बसों को चलाना पड़ रहा है। कोशिश की जा रही है कि सभी स्थानों में बसों को भेजा जाए। आगामी दिनों में डीजल न आया तो काफी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र राजपूत
क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed