{"_id":"6995c43b7a0bdf3f980a8641","slug":"solan-subathu-road-riddled-with-potholes-solan-news-c-176-1-ssml1042-163496-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क गड्ढों से छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन-सुबाथू सड़क गड्ढों से छलनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्राउंड रिपोर्ट-
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से बिगड़े हालात
अधिकारी को मंत्री भी लगा चुके फटकार, नहीं हुआ असर
रोजाना हिचकोले खाकर सोलन-सूबाथू सड़क पर वाहनों में आवाजाही कर रहे लोग
कांग्रेस और भाजपा सड़क की हालत पर आमने-सामने, चार साल से नहीं हुई टारिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-सुबाथू सड़क पर गड्ढों की भरमार लगातार बढ़ती जा रही है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते वाहन चालकों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि सड़क की हालत एक वर्ष से बहुत खराब है। इसके बावजूद विभाग के पास अब तक मरम्मत के लिए बजट नहीं पहुंचा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़क की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। वे सुधार के निर्देश भी दे चुके हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। रोजाना बसों और निजी वाहनों में सफर करने वाले लोगों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
इधर सड़क को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा शहरी मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। बताया जा रहा है कि बीते चार वर्षों से सड़क पर टारिंग का कार्य नहीं हो सका। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के लिए हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से स्थिति बद से बदतर हो जाती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोलन से सुबाथू तक करीब 21 किलोमीटर लंबी सड़क है। 2025 की बरसात के बाद से सड़क की हालत लगातार दयनीय बनी हुई है। लोग कई बार मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
सड़क पर धूल-मिट्टी बनी मुसीबत
सोलन-सुबाथू सड़क के दोहरी दीवार क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने के बाद गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया था, लेकिन अब यही मिट्टी धूल बनकर लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। दुकानदार प्लास्टिक शीट लगाकर सामान बचाने के लिए मजबूर हैं।
ऑटो यूनियन की भी आंदोलन की चेतावनी
मां शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन ने सड़क की खराब हालत पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन का कहना है कि गड्ढों के कारण ऑटो में तकनीकी खराबियां आ रही हैं। इससे कई बार सवारियां ले जाने से भी मना करना पड़ता है। यूनियन मुख्यमंत्री सुक्खू और उपायुक्त मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर सड़क शीघ्र दुरुस्त करने की मांग कर चुकी है। यूनियन प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि दोहरी दीवार से सुबाथू तक करीब 9-10 किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।
सोलन-सुबाथू सड़क की हालत बेहद खराब है। अधिकारी सुधार करने की बजाय नेताओं के साथ प्रेसवार्ता में व्यस्त हैं। 22 फरवरी को इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
- शैलेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, शहरी मंडल सोलन
सोलन-सुबाथू सड़क की हालत इसी सप्ताह सुधारी जाएगी। 23 करोड़ रुपये की डीपीआर सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही सड़क को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा।
- ई. रवि कपूर, अधीशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सोलन