फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC plans to generate income from advertisement on autos in Solan

अब ऑटो पर विज्ञापन लगाने पर नगर निगम वसूलेगा फीस

Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ऑटो पर लगे विज्ञापनों से नगर निगम फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है। इस निर्णय को लागू करने से पहले नगर निगम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगेगा। इसके बाद नगर निगम की बैठक में अंतिम मुहर लगाएगा शुल्क को निर्धारित किया जाएगा।
ऑटो पर लगे विज्ञापनों पर फीस लगाने से निगम की आय बढ़ेगी लेकिन ऑटो चालकों पर शुल्क का बोझ पड़ जाएगा। अभी तक नगर निगम चयनित जगहों पर लगे होर्डिंग से ही पैसे कमाता है। नगर निगम के नए प्रावधानों से ऑटो पर विज्ञापन लगाने के लिए फीस अदा करनी होगी। बाकायदा विज्ञापन के लिए अनुमति भी लेनी होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में करीब 300 ऑटो चल रहे हैं। इन पर हर रोज नए विज्ञापन देखने को मिलते हैं। इन विज्ञापनों पर आज तक कोई फीस नहीं ली जाती थी। अब एक्ट के तहत चल-अचल स्तर पर विज्ञापनों से फीस लेने का प्रावधान है। इसके मुताबिक ही नगर निगम ऑटो समेत होर्डिंग, वाल फ्लैक्स और अन्य जगहों पर लगे विज्ञापनों पर फीस लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टेक्स को लेकर हाल ही में नगर निगम की विशेष बैठक हुई थी। इस दौरान निगम की आय बढ़ाने पर विस्तार पर चर्चा हुई। निगम ने पेट डॉग समेत अन्य पर भी फीस वसूलने के लिए कहा है।
उधर, शूलिनी ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल का कहना है कि उन्हेें इस बारे में पता नहीं है। नगर निगम से पत्र मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम अभी भी स्टैंड के नाम पर 12 रुपये प्रति दिन के हिसाब से शुल्क ले रहा है लेकिन स्टैंड पर कोई सुविधाएं नहीं हैं।
उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा कि एक्ट के अनुसार चल-अचल पर विज्ञापन लगाने पर फीस ली जा सकती है। अभी तक नगर निगम फीस नहीं लेता है। ऑटो को लेकर चर्चा हुई है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और सुझाव-आपत्तियां मांगी जाएंगी।

16 जगहें निगम ने की हैं चयनित
नगर निगम ने होर्डिंग लगाने के लिए शहर में 16 जगहें चयनित की हैं। इसके इलावा कहीं भी विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता। कुछ होर्डिंग को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है जो जल्द ही हल होगा। अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग से अभी तक 13 से 14 लाख निगम को मिलते हैं। इसका टेंडर हुआ है। कोर्ट समेत अन्य मामले हल होने के बाद नगर निगम की होर्डिंग से ही आय 40 से 45 लाख हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed