{"_id":"56ec01014f1c1b18318b4827","slug":"solan-is-becoming-beautifull","type":"story","status":"publish","title_hn":"और हसीन नजर आएगा आपका सोलन शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और हसीन नजर आएगा आपका सोलन शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलनnow-s
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज सोलन शहर की सूरत और निखरी। गलियां और शहर के चौराहे एकदम साफ तथा स्वच्छ होंगे। कूड़ा कर्कट शहर की हर गली से साफ किया जाएगा। प्रशासन ने शहर को कुछ इस कदर निखारने का दावा किया है। इसके लिए बाकायदा रूपरेखा तैयार की गई। सफाई अभियान वार्ड आधार पर चलेगा। स्कूली बच्चे इसमें प्रशासन की मदद करेंगे।
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ रखने के लिए 19 मार्च से विशेष सफाई अभियान चलेगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने बैठक में दी। अभियान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) सोलन, बीएल पब्लिक स्कूल, एमआरए डीएवी पब्लिक स्कूल और आईटीआई विद्यार्थियों का सहयोग लिया जाएगा। अभियान नप के वार्ड नंबर 2, 5, 8, 11, 13 तथा 15 में चलाया जाएगा। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था शिक्षा क्रांति तथा नगर परिषद के कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। संदीप नेगी ने शहर के सभी लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई रखने के साथ लोगों से गंदगी न फैलाने की अपील की। विशेष सफाई अभियान के तहत शहर की पीने के पानी की टंकियों को पहले ही साफ कर दिया है।
विज्ञापन
अब विशेष सफाई अभियान से शहर के वार्ड संख्या 2-रेलवे स्टेशन, वार्ड संख्या 5-लोअर बाजार, वार्ड संख्या 8-शिल्ली रोड, वार्ड संख्या 11- डिग्री कॉलेज, वार्ड संख्या 13-क्लीन, वार्ड संख्या 15-तहसील पटराड़ में स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी तथा स्वयं सेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सुरेश सिंघा, नप के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा जीवन शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रेणुका कंवर, आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर, संबंधित स्कूलों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन