फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan health department and Haryana make plan to fight dengue in parvanoo area

परवाणू और कालका में डेंगू को रोकने के लिए योजना तैयार

Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। परवाणू और कालका में डेंगू के बढ़ते मामलों पर जिला स्वास्थ्य विभाग और पंचकूला प्रशासन मिलकर रोक लगाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की पंचकुला उपायुक्त के साथ बैठक हुई जिसमें विस्तार से चर्चा कर योजना बनाई गई।
उपायुक्त पंचकूला महावीर कौशिक समेत नगर परिषद परवाणू के सभी विभागों को बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब परवाणू क्षेत्र और साथ लगते हरियाणा के गांवों में तीन समय फॉगिंग करवाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा को कालका में लोगों के घरों में जाकर पानी की टेस्टिंग करने के लिए कहा है। दोनों क्षेत्रों में घर-घर जाकर दवाओं का छिड़काव लगातार जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि परवाणू और कालका में पानी की सप्लाई रोजाना होने से परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद भी फॉगिंग कार्य में कोताही बरत रही है। इसके चलते रोजाना डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे है। वीरवार को डेंगू का आंकड़ा 523 पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार परवाणू के टकसाल गांव और कालका के सीता खेड़ाराम गांव में डेंगू के अधिक मामले आ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोलन और उपायुक्त पंचकूला के साथ हुई बैठक में नगर परिषद कालका और परवाणू की लापरवाही सामने आई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंचकूला ने बैठक में बताया कि कालका के सीता खेड़ाराम में काफी जगहों पर नालियां बंद हैं और सड़क पर गड्ढे पड़े हैं। यहां पर बरसात में पानी जमा हो रहा है। ऐसे ही हालात टकसाल में भी हैं।
कई जगह पानी की सप्लाई भी रोजाना नहीं हो रही है। लोग अधिक मात्रा में पानी जमा कर रहे हैं जिसमें लारवा पैदा हो रहा है। कई जगहों पर लोग पीने के पानी को ढक कर नहीं रख रहे हैं। इस कारण पानी में मच्छर पनप रहे हैं।
लंबी चर्चा के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के साथ सोलन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन ने टकसाल गांव में नालियां और गड्ढों को भरने के लिए कहा है। नगर परिषद परवाणू को भी फॉगिंग और स्प्रे को बताए गए नियमों के अनुसार करने और पानी की सप्लाई रोजाना देने के निर्देश दिए हैं।
पंचकूला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग पर फोड़ा था ठीकरा
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर पंचकूला प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग सोलन को हाल ही में एक पत्र मिला था। इसमें लिखा गया था कि सीता खेड़ाराम गांव टकसाल के पास है। यहां से लोग परवाणू आते-जाते हैं। टकसाल क्षेत्र में कई अनियमितताएं हैं। इसके चलते यहां के लोग भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बैठक के बाद दोनों ही क्षेत्रों में अनियमितताएं पाई गईं जिन्हें सुधारने के लिए कहा है।

डीसी पंचकूला के साथ हुई विस्तारपूर्वक चर्चा
उपायुक्त पंचकूला के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। दोनों मिलकर डेंगू को रोकने का प्रयास करेंगे। योजना बना ली गई है। इसमें पांच प्वाइंट बनाए गए हैं जिन पर अब कार्य शुरू होगा। ईएसआई परवाणू में डेंगू की टेस्टिंग चली हुई है।
आईईसी एक्टिविटी को भी तेज किया गया है। इन पांच प्वाइंट को आगामी दिनों में जांचा जाएगा कि इस पर संबंधित विभागों ने कार्य किया है या नहीं।
- डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed