फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan engulfed in fog, mercury drops by 2 degrees, icy winds blow throughout the day

Solan News: कोहरे की चादर में लिपटा सोलन, 2 डिग्री गिरा पारा, दिनभर चलीं बर्फीली हवाएं

Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Solan engulfed in fog, mercury drops by 2 degrees, icy winds blow throughout the day
शहर के आसपास जमा हुआ कोहरे की चादर। संवाद
पूरे दिन सूर्य की तपिश रही कम, रात को छतों और वाहनों पर जम रही बर्फ जैसी परत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ों में भी कोहरे का सितम शुरू हो गया है। पंजाब और हरियाणा की सीमा से सटे जिला सोलन में शुक्रवार को दिनभर कोहरे की मोटी परत जमी रही। बर्फीली हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन तो हुए लेकिन उनकी तपिश नदारद रही। दिनभर लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। शाम 4:00 बजे के बाद पहाड़ियों के बीच घना कोहरा जमा हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि वाहनों की आवाजाही पर दृश्यता का ज्यादा असर नहीं पड़ा। ठंड का आलम यह है कि रात के समय कोहरा गिरने से वाहनों के शीशों पर बर्फ जैसी सफेद परत जम रही है। ग्रामीण इलाकों में घरों की टीन की छतों पर कोहरा जमने के बाद पानी की बूंदों के रूप में टपक रहा है। सुबह और शाम के समय चल रही तेज ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

अगले कुछ दिन और सताएगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सोलन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed