फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan became the champion in the Under-19 District Cricket Tournament

Solan News: अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोलन बना चैंपियन

Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Solan became the champion in the Under-19 District Cricket Tournament
आयशर स्कूल परवाणू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता। स्रोत: स्कूल
आयशर स्कूल परवाणू के विद्यार्थियों ने क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू के विद्यार्थियों ने डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के तीन होनहार खिलाड़ियों ने सोलन डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इन खिलाड़ियों में नीरव नेगी, सर्वज्ञ शर्मा और नमहे मित्तल शामिल हैं। नीरव नेगी ने मात्र 13 साल की उम्र में अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 194 रनों की शानदार पारी खेलकर नया रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, सर्वज्ञ शर्मा और नमहे मित्तल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीनों खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास से सोलन डिस्ट्रिक्ट ने टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर आयशर स्कूल परवाणू के प्रधानाचार्य ने सफल खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed