{"_id":"6aa7deec98f9ac482a00d365","slug":"smugglers-caught-while-transporting-khair-wood-from-the-khas-khol-forest-solan-news-c-176-1-ssml1044-178979-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खास खोल के जंगल से खैर की लकड़ी ले जाते पकड़े तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खास खोल के जंगल से खैर की लकड़ी ले जाते पकड़े तस्कर
Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
आरोपी इनोवा कार में भर कर ले जा रहे थे लकड़ी
पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 1.16 लाख रुपये आंकी गई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से दसोमाजरा के समीप खास खोल में एक इनोवा कार में खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए दो लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर बीओ बलदेव दास अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। देर रात करीब 12:30 बजे जब वह दसोमाजरा के समीप खास खोल के पास आए तब एक पिकअप कार में दो लोग संजीव कुमार व सुल्तान मोहम्मद खैर की लकड़ी को गाड़ी में भर रहे थे। वन विभाग की टीम को देखकर वह भागने लगे लेकिन उन्होंने उन्हें रोक लिया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जब इन दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने साथ लगते जंगल में खैर के सात पेड़ काटे हैं। पांच लॉग्स को गाड़ी में भर लिए थे बाकी सड़क के साथ रखे हुए थे। इन लोगों ने सात पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई और पांच की जड़ें निकाली।
वन विभाग के बीओ बलदेव दास ने बताया कि पकड़ गई लकड़ी की कीमत एक लाख 16 हजार 761 रुपये आंकी गई। विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।