फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Small scale industries will be set up in Kandaghat to connect women with self-employment.

Solan News: कंडाघाट में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्थापित होंगे लघु उद्योग

Wed, 21 Jan 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Small scale industries will be set up in Kandaghat to connect women with self-employment.
विकास खंड कंडाघाट में महिलाओं द्वारा तैयार किया गया आचार। संवाद
सुविधा संस्था ने उठाया जिम्मा, सिलाई सेंटर और फल-खाद्य प्रसंस्करण यूनिट शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट में एसबीआई फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से सुविधा संस्था की उन्नति परियोजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे। सुविधा संस्था की फील्ड ऑफिसर ममता ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत हिन्नर के गौड़ा में 12 फल प्रसंस्करण समूह और 5 खाद्य प्रसंस्करण समूह बनाए गए हैं। इसके अलावा नई खोज बेकरी यूनिट भी खोली गई है। चायल में सिलाई सेंटर भी शुरू किया गया है, जिसका संचालन सिलाई प्रशिक्षक शांता कर रही हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। ममता ठाकुर ने बताया कि 200 महिलाओं को कारनेशन फूलों के प्लांट भी वितरित किए गए हैं, ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें। सभी समूहों को एसएफएफटी लाइसेंस और बैंक खाते भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 420 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है, जो एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed