फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Six drug smugglers arrested in three separate cases; 34.68 grams of 'Chitta' (synthetic drug) recovered, and two cars and one motorcycle seized.

Solan News: तीन मामलों में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, 34.68 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 कार और 1 बाइक भी जब्त

Fri, 17 Jul 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज
विज्ञापन

पहला मामला कुमारहट्टी के समीप स्विफ्ट कार से 17.92 ग्राम चिट्टा बरामद
दूसरे मामले में परवाणू में सिरमौर के दो युवकों से 14.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कुल 34.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन मामलों में संलिप्त कुल 6 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और दो कारों को भी जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुमारहट्टी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों तनजिन गेशे नेगी निवासी पूह किन्नौर और अश्वनी कुमार निवासी करसोग मंडी के पास से 17.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों राहुल शर्मा और अभिषेक शर्मा दोनों निवासी गांव धीरथ नाहन, सिरमौर के कब्जे से 14.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के साथ उनके पिछले रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर सवार दो युवकों के कब्जे से 2.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान सुमित शर्मा निवासी रामशहर और गुरमीत पाल निवासी नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस थाना कुनिहार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed