{"_id":"56ea8dd84f1c1bff7c8b46b0","slug":"sivrage-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के स्रोत के ऊपर बना दिए सीवरेज टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के स्रोत के ऊपर बना दिए सीवरेज टैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट सोलन
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में पानी के स्रोत के ऊपर सीवरेज टैंक का निममिऱ्ण कर दिया।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत दाड़लाघाट के डवारू गांव के लोगों ने पानी के स्रोत के पास बने कंपनी के सीवरेज टैंकों को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पानी का स्रोत आईपीएच का है। इसके दूषित होने का अंदेशा है। लोगों ने आईपीएच के अधिकारियों से लिखित में मांग करते हुए सीवरेज टैंकों को हटाने की मांग जोर शोर से उठाई है।
विज्ञापन
कानून किसी भी पेयजल स्रोत के पास सीवरेज का टैंक नहीं बनाया जा सकता। स्रोत के ऊपर तो सीवरेज का टैंक बनाना किसी भी तरह से सही नहीं है। किसान सभा के संयोजक जगदीश शर्मा के अलावा क्षेत्र के लोगों में नवीन कुमार, प्रमोद, दीपक और अनिल ने कहा कि डवारू गांव की प्राथमिक पाठशाला के पास पानी का एकमात्र महत्वपूर्ण जलस्रोत है।
विज्ञापन
जहां से गांव के करीब 1000 लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है। इस जलस्रोत के ठीक ऊपर कंपनी के मजदूरों के लिए आवास और सीवरेज टैंकों का निर्माण कर दिया है। इस वजह से जलस्रोत का पानी दूषित होने का अंदेशा है। इस वजह से गांव में पीलिया जैसे भयानक जल जनित रोगों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
पानी के सैंपल भरेगा विभाग : शर्मा
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता आरके शर्मा का कहना है कि इस बारे में गांव वालों की लिखित शिकायत मिली है। पानी के सैंपल लिए जाएंगे। पानी दूषित होने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जाएगी।