{"_id":"6702807b3f5a6343ce0ad4dd","slug":"shortage-of-staff-in-electricity-board-vacant-posts-should-be-filled-solan-news-c-176-1-ssml1040-129916-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी, भरे जाएं खाली पद : कामेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी, भरे जाएं खाली पद : कामेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मचारी यूनियन बद्दी इकाई की बैठक में उठे कई मुद्दे
काम का बोझ होने के कारण हो रहे हैं लगातार हादसे
बिजली बोर्ड कर्मियों के साथ लगाए सौतेले व्यवहार के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिकल बोर्ड कर्मचारी यूनियन बद्दी यूनिट की बैठक में स्टाफ की कमी पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रबंधक वर्ग व राज्य सरकार से संबंधित मांगों पर यूनियन ने जनसंपर्क अभियान चलाया है। इसमें प्रदेश के हर यूनिट में गठित यूनियनों का समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड में प्रतिदिन बढ़ रहे काम के बोझ और घटती कर्मचारियों की संख्या के चलते इलेक्ट्रिकल कर्मियों को विद्युत आपूर्ति को बहाल रखना मुश्किल हो रहा है। बोर्ड में 2021 के बाद कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है, जबकि प्रतिवर्ष विभिन्न पदों से करीब 900 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पहले जहां 15 से 20 कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में कार्य करते थे, अब उनकी जगह पर एक या दो ही हैं।
उन्होंने कहा कि काम का अत्यधिक लोड होने के चलते कर्मचारी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। चालू वर्ष में भी अभी तक सात कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से मांग उठाई कि बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7 हजार पद रिक्त हैं। उनमें 25 मई 2023 को सर्विस कमेटी की ओर से स्वीकृत 1030 पदों पर प्रक्रिया शुरू की जाए। बोर्ड में 132 केवी के जिन 33 उपकेंद्रों का निर्माण हुआ है, उनमें रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन महासचिव मनोज कुमार, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बद्दी इकाई यूनिट के अध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, रोहित, संजीव कुमार सहित इलेक्ट्रिकल यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।