फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shop

12 दुकानादारों के नालियों पर बने पक्के कब्जे तोड़े

Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद ने नालियों के ऊपर बनाए गए सीमेंट के पक्के रैंप तोड़ दिए हैं। इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को रैंप हटाने की चेतावनी देने के बाद नप ने जेसीबी लगाकर सीमेंट के पक्के बनाए रैंप तोड़ दिए हैं। नप ने दुकानदारों को पहले ही इसे हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद दुकानदारों ने नहीं हटाए जिस पर नगर परिषद ने जेसीबी लगा कर इसे हटा दिया।

विज्ञापन


बद्दी शहर में नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। विधायक राम कुमार चौधरी ने नगर परिषद बद्दी के साथ बैठक कर नालियों को साफ करने के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत नगर परिषद के ईओ अजमेर ठाकुर ने बद्दी सांई मार्ग पर सिद्धांत चिकित्सालय व शैफरान रेस्टोरेंट के आगे बने करीब एक दर्जन पक्के रैंप तोड़ नाली को खोल दिया है।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट का गंदा पानी नाली में जमा होने से वहां के दुकानदार व राहगीर काफी परेशान थे। लोग नाक पर रुमाल रख कर यहां से निकलते थे। ईओ अजमेर ठाकुर ने बताया कि इन दुकानों के साथ ढाई फीट नीचे सीमेंट की चौड़ी पक्की नाली निकली, लेकिन गंदगी जमा होने से नाली पूरी तरह से ढक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपने दुकान तक ग्राहकों को आने के लिए पक्के सीमेट के स्थान पर लोहे की ग्रील से रैंप तैयार करे जो जरूरत पड़ने पर उन्हें खोला भी जा सके जिससे नगर परिषद को नाली साफ करने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे सीमेंट से पक्की रैंप तैयार की है वे स्वयं इसे हटा लें अन्यथा नप जबरन हटा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed