{"_id":"65479d1fc3b05856d006b844","slug":"shiva-family-established-in-shiva-temple-solan-news-c-176-1-ssml1040-10519-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिव मंदिर में की शिव परिवार की हुई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिव मंदिर में की शिव परिवार की हुई स्थापना
Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामशहर के चानन गांव के शिव मंदिर में स्थापित की गई मूर्तियां। संवाद
रामशहर के चानण गांव में संपन्न हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर तहसील के तहत चानण गांव में रविवार को शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ। चानण गांव में मंदिर का निर्माण नारायण दास द्वारा करवाया गया और रविवार को इसमें मूर्ति स्थापना करके प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें पूजा अर्चना का कार्य आचार्य श्यामलाल बंसल और अभिलाष बंसल द्वारा करवाया गया।
इस अवसर पर नारायण दास ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण उन्होंने निजी तौर पर करवाया है। इसमें शिव परिवार की मूर्ति स्थापना करके प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के सभी गांव के लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रेमचंद, पन्नालाल, ताराचंद, पूनम देवी, कविता बंसल, चंपा देवी, मीना देवी, नानक भारद्वाज, कमलेश भारद्वाज, हेमराज बंसल, राजेश, मुनीश, भावना, भावेन, हर्षित सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।