{"_id":"647b339eaf84286d62021daa","slug":"sewer-line-choked-in-shri-ganesh-colony-people-upset-solan-news-c-176-1-ssml1040-932-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्री गणेश काॅलोनी में सीवर लाइन चोक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्री गणेश काॅलोनी में सीवर लाइन चोक, लोग परेशान
Sat, 03 Jun 2023 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के वार्ड सात स्थित श्री गणेश कॉलोनी में फैली सीवरेज की गंदगी। संवाद
बदबू और गंदगी से कॉलोनी में महामारी फैलने का बना खतरा
काॅलोनी को अभी तक नहीं करवाया गया है रेरा में पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वार्ड सात में बन रही नई श्रीगणेश एंक्लेव काॅलोनी में सीवरेज लाइन जाम होने से लोगों को गंदगी में रहना पड़ रहा है। यहां पर ठेकेदार मकान बना रहा है। जिसके चलते यह सीवरेज लाइन जाम हुई है। यहां रहने वाले लोगाें ने नगर परिषद को इसकी शिकायत दी है।
कॉलोनी में रहने वाले रामकरण, पपू राम, चमन लाल, रणजीत सिंह, मदन लाल व राजेंद्र राणा ने बताया है कि यहां पर कॉलोनी तो बनाई गई है, लेकिन अभी तक रेरा से पंजीकृत नहीं की गई है। कॉलोनी में न तो स्ट्रीट लाइट की सुविधा है न पार्क की और न ही पानी की कोई व्यवस्था है। यहां पर रहने वाले लोगों को पानी टैंकर मंगा कर गुजारा करना पड़ रहा है। वहीं मौजूदा समय में कॉलोनी की सीवरेज लाइन जाम हो गई है। काॅलोनी में रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द ही इसको ठीक नहीं किया गया तो यहां पर महामारी फैल सकती है।
उधर, नगर परिषद के ईओ ललित ठाकुर ने बताया कि एसडीओ राजेश, जेई अंकुर और दीपक मौके पहुंचे थे और जायजा लिया था। मकान बना रहे ठेकेदार को जल्द सीवरेज को सुचारू करने की आदेश दिए हैं।