फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Second month in the district depot Even the quota of pulses did not reach

Solan News: जिले के डिपो में दूसरे माह भी नहीं पहुंचा दालों का कोटा

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले में उपभोक्ताओं को राशन दुकानों से दूसरे माह भी दालों का कोटा नहीं मिल पाया है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को बाजार से महंगे दामों में दालें खरीदनी पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दालों का कोटा जिले को नहीं दिया गया है। लेकिन विभाग दावा कर रहा है कि एक माह का कोटा खाद्य आपूर्ति विभाग को दिया जा चुका है और इसका आवंटन भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले में करीब 330 सरकारी राशन की दुकानें हैं। जहां पर करीब 1,40,000 उपभोक्ता इन पर निर्भर है। इन उपभोक्ताओं को मई और जून माह में दालें नहीं मिली हैं। डिपूओं में दाल चना, उड़द और मलका की दाल सस्ते दामों पर मिलती है। जबकि बाजार में यह दालें 100 रुपये से अधिक मूल्य पर मिलती हैं। दो माह से दालें न मिलने से उपभोक्ताओं का सारा बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के मंडल अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि पिछले माह का कोटा पूरा कर लिया गया है। जबकि जून माह का कोटा गोदामों में पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द लोगों को यह कोटा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed