फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SDM Solan orders all departments to make compulsory arrangements for winters

सर्दियों में सभी जरूरी सुविधाएं सुचारु रखने के आदेश

Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
SDM Solan orders all departments to make compulsory arrangements for winters
सोलन में शीत ऋतु के दृष्टिगत बैठक करते एसडीएम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के मद्देनजर उपमंडल में सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखी जाएं। अजय यादव बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में शीत ऋतु के लिए तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

अजय यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं संचार जैसी सेवाओं को सुचारु रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभिन्न विभाग सदैव अत्यन्त परिश्रम एवं कर्मठता के साथ कार्य करते हैं और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि आवश्यक सेवाओं की कार्यप्रणाली में कोई व्यवधान न आए।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सोलन जिला के चायल सहित बर्फबारी वाले कुछ अन्य क्षेत्रों में विभिन्न सड़क एवं संपर्क मार्गों को बंद होने पर तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को आवाजाही के संबंध में पूर्व में सूचना जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दृष्टिगत जिला भर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश विद्युत बोर्ड यह सुनिश्चित बनाए कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के समय में विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनके शिकायत कक्षों से लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो और लोगों की शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने का प्रयास किया जाए।
आपातकाल में डायल करें 1077
उपमंडलाधिकारी ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का भंडारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिला आपात संचालन केंद्र सोलन में किसी भी आपात स्थिति के संबंध में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 1077 कार्यरत है। यह नंबर 24 गुणा 7 काम कर रहा है। इस नंबर किसी भी आपात स्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नियमित रूप से मौसम विभाग से प्राप्त सूचनाढ का अनुश्रवण कर रहा है और मौसम खराब होने की स्थिति में सभी विभागों को अवगत करवाया जा रहा है।
श्रमशक्ति और जेसीबी की जानकारी देने के निर्देश
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में क्षेत्रवार तैनात श्रम शक्ति एवं जेसीबी मशीनों इत्यादि की पूरी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग विशेष रूप से चायल क्षेत्र में ऐसे मार्गों को चिन्हित करें जहां सड़कों को विभिन्न कारणों से लगातार नुकसान पहुंचता है। इससे ऐसे मार्गों को शीघ्र ठीक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि आपात स्थिति के लिए विभाग डीजल इत्यादि का भंडारण करें जिससे कम से कम 36 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सके।

पुलिस को ट्रैफिक सुचारु रखने के निर्देश
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य अस्पतालों को जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रहे और पार्किंग के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर वाहन खड़े न होने दिए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने संसाधनों की सूची को अद्यतन किया जाए तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीम की सूची तैयार रखी जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed