फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SDM flags off Tejaswini Fit Girl Car Rally.

Solan News: तेजस्विनी फिट गर्ल कार रैली को एसडीएम ने किया रवाना

Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
SDM flags off Tejaswini Fit Girl Car Rally.
धर्मपुर से फीट गर्ल कार रैली को हरी झडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह। संव
महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का संदेश
विज्ञापन

धर्मपुर से अमृतसर तक तीन दिवसीय रैली, 28 क्लब और 18 से 20 गाड़ियां हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। इन्नरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 की ओर से शनिवार को ‘तेजस्विनी फिट गर्ल कार रैली’ का आयोजन किया गया। धर्मपुर स्कूल से शुरू हुई तीन दिवसीय रैली को कसौली के एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली धर्मपुर से शुरू होकर अमृतसर तक जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने इन्नरव्हील क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित करने की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन और इवेंट संयोजक कांता कपूर ने बताया कि रैली में करीब 28 क्लब भाग ले रहे हैं। इस दौरान 18 से 20 गाड़ियों का काफिला सुबह करीब 10 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुआ। अमृतसर में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में इन्नरव्हील डिस्ट्रिक्ट 308 भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान इन्नरव्हील डिस्ट्रिक्ट की ओर से डीएवी स्कूल कंडाघाट की सात वॉलीबाल खिलाड़ियों को वॉलीबाल और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की कुश्ती और योग की दो छात्राओं को भी खेल किट देकर प्रोत्साहित किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। रैली के मार्ग में धर्मपुर, जाबली, पंचकूला, मोहाली और रूपनगर में इन्नरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष रचना टंडन, दिव्या जैन, मधु घई, रीटा टंडन, रूबी गुप्ता और सदस्य पूजा गोयल सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed