फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scrub typhus cases rise; seven new patients admitted to the regional hospital.

Solan News: स्क्रब टायफस मामले बढ़े, सात नए मरीज पहुंचे क्षेत्रीय अस्पताल

Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
लक्षण के आधार पर अस्पताल में किए गए भर्ती, बाद में आई रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

सिरमौर के राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्राें से आ रहे हैं अस्पताल में कई मरीज
डॉक्टरों का तर्क धूप खिलने से घास में जा रहे ग्रामीण


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्क्रब टायफस के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो सप्ताह में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 7 मरीजों को स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाया गया है। वहीं पिछले सप्ताह के अंत में ही एक स्क्रब टायफस के मरीज को अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलने प्रतिदिन अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर कई मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी की स्क्रब टायफस की जांच भी की जा रही है। इनमें से अगस्त से लेकर अब तक कुल 10 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार स्क्रब टायफस के यह मरीज सिरमौर के राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें जांच के बाद ही बीमारी होने की पुष्टि की जा रही है। जिले में इससे पहले आठ मरीजों में स्क्रब टायफस पाया गया था। वहीं विभाग की ओर से भी जिलेभर में इसे लेकर अलर्ट जारी कर घास काटने के लिए खेतों में जाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि धूप खिलने के कारण अब अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में घास को काटने का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में घास में छिपे कीट के काटने के कारण ओरिएंटिया सुसुगामुशी बैक्टीरिया के लोगों के शरीर में फैल कर स्क्रब टायफस बीमारी बढ़ाता है। वहीं संक्रमण की स्थिति में तेज बुखार समेत अन्य लक्षण सामने आ सकते हैं। अस्पताल में सभी मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार के बाद दवाएं देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में अब तक अगस्त से लेकर स्क्रब टायफस के कुल 10 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 9 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाओं के साथ घर भेज दिया है। वहीं एक का उपचार अभी अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है। प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए दवाओं का पूरा स्टॉक उपलब्ध करवाया जा रहा है। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्क्रब टायफस के कई चरण होते हैं। अस्पतालों में आ रहे मरीजों में अभी स्क्रब टायफस के लक्षणों के साथ बुखार होने की समस्या हो रही है। इनमें से कोई भी मरीज गंभीर रूप से स्क्रब टायफस से संक्रमित नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और सभी संदिग्ध मरीजों की नियमित जांच और जांच करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed