फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school annual function

Solan News: मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

Wed, 08 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हवानी चौक से उपरली रूग तक संपर्क मार्ग का किया लोकार्पणमांगल स्कूल परिसर के लिए फुटओवर ब्रिज का भी किया शुभारंभ
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय मांगल में मनाया वार्षिक समारोह
स्थानीय विधायक संजय अवस्थी रहे कार्यक्रम में मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने अर्की के मांगल में स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा का प्रथम पढ़ाव विद्यालय है। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी पर ध्यान दें और उनसे नियमित संवाद बनाए रखें ताकि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विकास लक्ष्य है और यह प्रयास किया जा रहा है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन, उद्योग और अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन


विधायक ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और बधाई दी।
इससे पहले अवस्थी ने हवानी चौक से उपरली रूग तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस सड़क के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के माध्यम से 39 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसमें से 19 लाख रुपये का कार्य किया जा चुका है जबकि 20 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल के परिसर के लिए फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण भी किया। इसके निर्माण पर लगभग 12 लाख व्यय हुए हैं। उन्होंने फुट ओवरब्रिज पर छत निर्माण के लिए 05 लाख रुपये, स्कूल के 02 अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र निपटारे के संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य बनिता चौहान, मांगल पंचायत की प्रधान व स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, बागा करोग पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवार, मांगल पंचायत के उप प्रधान सीता राम, बागा पंचायत के उप प्रधान श्याम लाल चौहान, वार्ड सदस्य अनिता देवी, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मंडल मांगल की प्रधान निर्मला अवस्थी, महिला मंडल कंधर की प्रधान सुनीता सेन समेत कई अधिकारी, पदाधिकारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed