फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanatan culture inspires to move forward with faith: Dr. Shandil

विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है सनातन संस्कृति : डॉ. शांडिल

Thu, 26 Oct 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 26 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sanatan culture inspires to move forward with faith: Dr. Shandil
जौणाजी के बालुघाटी काली माता मेले के दौरान लोगों को संबंधो​​धित करते मुख्याति​थि स्वास्थ्य मंत्
शांडिल ने जौणाजी के द्राह में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

कनाह स्कूल में अतिरिक्त कमरों के लिए भी दिए 7.64 लाख रुपये
शांडिल, सांसद सुरेश कश्यप पहुंचे बालूघाटी में मां काली मेले के समापन पर संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम सभी का यह दायित्व है कि अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं। वह वीरवार को सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत जौणाजी के बालूघाटी में मां काली मेले के समापन समारोह को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत जौणाजी के द्राह में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के साथ 16 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का लोकार्पण भी किया। इस सामुदायिक भवन के पूरे निर्माण पर 38 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिल्ली से अश्वनी खड्ड तक संपर्क मार्ग को शीघ्र स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय कनाह के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 7.64 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर सभी को मेले की बधाई दी। उन्होंने सामुदायिक भवन बालूघाटी के अतिरिक्त कार्य के लिए तीन लाख रुपये, भंगयाणी मंदिर और बलाई के संपर्क मार्ग के लिए एक-एक लाख रुपये और कनाह संपर्क मार्ग के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत जौणाजी के उप प्रधान अमर दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत डांगरी के उप प्रधान मदन ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, मेला समिति के प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान भूपेंद्र कश्यप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed