फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Salute to the heroes of Kargil; Solan resounds with triumphant cheers.

Solan News: कारगिल के वीरों को सलाम, जयघोषों से गूंजा सोलन

Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Salute to the heroes of Kargil; Solan resounds with triumphant cheers.
लायंस क्लब सोलन वैली की ओर से कारगिल विजय दिवस पर निकाली भव्य विजय रैली के दौरान उपयुक्त सोलन म
अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

लायंस क्लब सोलन वैली ने निकाली कारगिल विजय रैली
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
200 से अधिक विद्यार्थियों और अन्य युवाओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सोलन वैली ने शनिवार को सिग्नेचर प्रोजेक्ट के तहत शहर में भव्य कारगिल विजय रैली निकाली। भारतीय सेना की स्थानीय यूनिट, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से आयोजित इस रैली ने पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
रैली का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे चिल्ड्रन पार्क, मॉल रोड से हुआ। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती इस रैली में साई इंटरनेशनल स्कूल, सेंट ल्यूक स्कूल, साउथ वेले स्कूल, बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, कोठों स्कूल, सोलन पब्लिक स्कूल और एसआरवी पब्लिक स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेना के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, वरिष्ठ नागरिकों और लायंस क्लब के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा मॉल रोड भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष एमजेएफ लायन रमिंदर बावा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सेना, जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने लिया भाग
रैली के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन विनीत राय सूद, सुमित डंग, रमेश सिंगला, गुरचरण सिंह और शिवानी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर क्लब के सचिव एमजेएफ लायन डॉ. आरके सूद, कोषाध्यक्ष शक्ति अवस्थी, मंजू बंसल, गीता अग्रवाल, चंद्रकांता साहनी, डॉ. सीपी भसीन, उमराव सिंह चीना, मदन शर्मा, कमल वर्मा, रविंदर गांधी, सुरेश बंसल, राजीव गोयल, सूरज शानू, विजय वर्मा, नवीन गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed